हाईवे के दोनों ओर बालू गिट्टी डालकर अतिक्रमण का आरोप,, अधिकारियों से की गई शिकायत

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन बाईपास से नगर तक हाईवे के दोनों ओर बालू, गिट्टी और गुम्मा डालकर किए गए अतिक्रमण से सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। सड़क किनारे फैली निर्माण सामग्री के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। नगर के व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री हो हटवाने की मांग की है।
नगर निवासी अशफाक राईन ने डीएम समीर को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि जालौन बाइपास से नगर तक हाईवे के दोनों ओर जगह-जगह निर्माण सामग्री जमा होने से सड़क की चौड़ाई प्रभावित हो रही है। वाहन चालकों को बचकर निकलना पड़ता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने डीएम से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के माध्यम से हाईवे का स्थलीय निरीक्षण और सर्वे कराने की मांग की है। साथ ही सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाने और विशेष सफाई अभियान चलाकर बालू, गिट्टी एवं मिट्टी को साफ कराने की मांग की है। उन्होंने हाईवे पर सफेद पट्टी दोबारा बनवाने के साथ रेडियमयुक्त संकेतक और रिफ्लेक्टर लगवाने की भी मांग उठाई, ताकि रात और कोहरे के दौरान वाहन चालकों को सड़क की स्थिति और दिशा का स्पष्ट पता चल सके।