मारपीट की सूचना थाने में देने पर विपक्षियों ने फिर की मारपीट,, पुलिस ने की कार्यवाही

Oplus_131072

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में मारपीट की सूचना कोतवाली में दर्ज कराने से नाराज विपक्षियों द्वारा वादी को धमकाने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी पड़ैया निवासी रामआसरे ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के ही अमितराज, पंकज, कुलदीप और राहुल ने पिछले दिनों उसके साथ विवाद किया था। जिसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली में दर्ज कराई थी। इससे वह उसके साथ रंजिश मान बैठे। बृहस्पतिवार को चारों उसके घर आ गए और रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर उसके साथ विवाद करने लगे और धमकाने लगे। जब उसने मना किया तो गाली, गलौज शुरू कर दी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

युवक को मंहगा पड़ा पत्नी से मारपीट करना पुलिस ने की कार्यवाही

जालौन। पत्नी से विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। चौकी में तैनात एसआई शिवम सिंह सेंगर को सूचना मिली कि मोहल्ला नारोभास्कर में एक व्यक्ति मोहल्ले में विवाद कर रहा है। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुचंी तो मोहल्ले का जुनैद अपनी पत्नी के साथ विवाद कर उसके साथ हाथापाई कर रहा था। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। न मानने पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।