सिगरेट नमकीन के दुकानदार ने मांगे पैसे तो कर दी धुनाई,, पुलिस ने की आरोपी पर कार्यवाही

Oplus_131072

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में दुकान से सिगरेट नमकीन लेने के बाद जब दुकानदार ने रुपये मांगे तो ग्राहक ने उसकी पिटाई कर धमकी दे डाली। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धंतौली निवासी बबलू सिंह ने पुलिस को बतायचा कि उसकी गांव में सिगरेट नमकीन आदि की गुमटी है। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी नवाब सिंह उसकी दुकान पर आए और उसकी दुकान से सिगरेट और नमकीन ली। जब वह सामान लेकर जाने लगे तो उसने सामान के रुपये मांगे। रुपये मांगने से नाराज होकर उन्होंने गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।