जालौन में कायस्थ समाज की बैठक सम्पन्न,, यह हुआ कार्यक्रम

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। कायस्थ समाज का सौभाग्य है कि वह उन भगवान के संतान है जो चराचर जगत के सभी प्राणियों के पूज्य है। यह बात श्रीचित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने नारोभास्कर में आयोजित भगवान चित्रगुप्त के पूजन कार्यक्रम में कही।
नारोभास्कर स्थित वीरेंद्र भवन में स्थापित कायस्थों के कुलदेव भगवान श्रीचित्रगुप्त के मंदिर पूजा अर्चना की गयी। शुक्लपक्ष की यम द्वितीया को आयोजित पूजा कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे कुल के भगवान श्री चित्रगुप्त जी जगत के सभी प्राणियों के कर्माे का लेखा जोखा करते हैं। यहीं कारण है कि वह जगत के सभी प्राणियों में पूज्यनीय है। ये हम लोगों के लिए गर्व की बात है हमारे कुलदेवता सभी के लिए पूज्यनीय है। गरुण पुराण में भगवान श्री चित्रगुप्त के महत्व को दर्शाया गया है और यम लोक में उनके निवास का वर्णन किया गया है। समाज का सौभाग्य है कि हम उन भगवान के संतान है जो चराचर जगत के सभी प्राणियों के पूज्य है। कार्यक्रम में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कायस्थों ने विधि-विधान से कुलदेव की पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यता अभियान जारी रखने, बुजुर्गों के सम्मान व दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने के साथ नगर में धर्मशाला व मंदिर निर्माण कराने के प्रस्ताव पास किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर महेंद्र निगम, संदीप श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र निगम, शेखर श्रीवास्तव, दुर्गेश, पंकज, नरेंद्र, हिमांक, अजेय, रितिक, अरविंद आदि रहे।