पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग दो माह पूर्व विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायती पत्र दिया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दस्तमपुर निवासी वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्ळोंने अपनी बेटी मीनाक्षी की शादी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी मनोज कुमार के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। लेकिन किसी तरह वह बेटी को समझाते बुझाते रहे थे। लगभग चार वर्ष पूर्व उसे बेटी हुई तो उनकी प्रताड़ना बढ़ गई। उन्होंने दामाद को 50000 रुपये दिए और बेटी को प्रताड़ित न करने की बात कही। तब शादी में मध्यस्थ चाचा ने भी उन्हें समझाया तो उन्होंने बेटी को मारने की धमकी दी थी। बीती 24 सितंबर को उन्हें सूचना मिली कि बेटी की मृत्यु हो गई है। आरोप लगाया कि उनकी बेटी की ससुरालियों ने हत्या कर दी। पीड़ित पिता ने एसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। वहीं, एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोप पति मनोज, सास पुतली बाई, चाचा ससुर, ननद और ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।




