एक्सप्रेस वे के नीचे मिला युवक का शव,,पास ही मिली बाइक,,यह जताई जा रही आशंका

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेंस वे पर किमी संख्या 197 के पास एक्सप्रेस वे के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। मृतक की पहचान हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम छानी निवासी सलीम पुत्र मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
कोंतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किमी संख्या 197 के पास बृहस्वतिवार की सुबह करीब सात बजे वहां से निकल रहे लोगों को एक्सप्रेस वे के नीचे पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जब वहां से निकल रहे लोगों ने शव को देखा तो वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी अलोक पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुच गए। शव को बाहर निकलवाकर जब उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया तो उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी। पास में ही एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर जब उसकी पहचान कराने का प्रयास किया तो उसकी पहचान हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम छानी निवासी सलीम (42) पुत्र मथुरा के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और शव को सीएचसी पहुंचाया। जहां से शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। चौकी प्रभारी आलोक पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। मृतक हमीरपुर की ओर से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे होकर औरैया की ओर जा रहा था। किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह बाइक समेत एक्सप्रेस वे के नीचे गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों से जानकारी और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।