पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में बाल दिवस के अवसर पर आनंदी बाई हर्षे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विविध सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बुंदेलखंड की गौरवशाली सभ्यता, समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक विरासत की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में छात्राओं ने बुंदेली परिधान, आभूषण और लोकजीवन को प्रदर्शित कर क्षेत्रीय संस्कृति से रूबरू कराया। वहीं, 1970 के दशक की वेशभूषा, फैशन शैली और आकर्षक अंदाज के जरिए पुराने दौर को जीवंत कर दिया। इसके अलावा छात्राओं ने विभिन्न व्यंजनों के फूड स्टॉल लगाए, जिनके माध्यम से पाककला के साथ अपनी रचनात्मकता और उद्यमशीलता का परिचय दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देना रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता दीदी सहित समस्त आचार्य एवं आचार्याओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
यह आयोजन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ छात्राओं की प्रतिभा और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने का माध्यम बना।
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़






