जनपद में जगह-जगह गूंजने लगे जय श्री राम के उद्घोष
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अब चहुं और भगवान श्री राम के भक्तों में रामलला के दर्शनों के लिए दिनों दिन उत्साह बढ़ गया है। इसी कड़ी में आज गुरुवार को भी जालौन जिला मुख्यालय से 80 राम भक्तों का एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इस दौरान राम भक्तों का उत्साह इस कदर था कि चारों ओर जय श्री राम के नारों से आकाश गूंज उठा।
पिछले दिनों अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि धाम में भव्य तरीके से भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को टीवी चैनल पर देखने के बाद राम भक्तों में रामलला के भव्य दर्शनों को करने की चाह दिखलाई देने लगी थी। नगर ग्रामीण क्षेत्र हर कहीं राम भक्तों को रामलला के दशर्न करने के लिए उत्साह दिनों दिन पड़ रहा था जैसे ही आम जनता के लिए श्री रामलला के दर्शन किए जाने की अधिकृत सूचनाओं जारी हुई वैसे ही श्री राम भक्त अब अब जल्दी से जल्दी अयोध्या धाम पहुंचने की तैयारी करने लगे हैं तो वहीं आज गुरुवार को नगर के ही एक राम भक्त जाते ने अयोध्या के लिए प्रस्थान कर लिया तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह रामलीला के दशर्नों का उत्साह लोगों में दिखलाई दे रहा है और रामभक्त चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी वह अपने आराध्य भगवान श्री राम के बाल स्वरूप बालक राम मूर्ति के प्रत्यक्ष दर्शन कर सुखद आनंद की अनुभूति कर सकें और अपने जीवन को सार्थक बना सकें।






