महाराष्ट्र के नासिक में भीषण हादसा ,,, बस पर सवार 11 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत,,

CM शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान

मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह तड़के नासिक में एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि इस घटना से बस में आग लग गई । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगो की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के सम्बंध में नासिक के पुलिस आयुक्त जयंत नायिकनवरे ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गयी टक्कर के कारण आग लग गई और उस आग में अभी तक 11 लोगों की मृत्यु हो गई है घायलों का इलाज चल रहा है।


इस हादसे के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुआवजे का ऐलान किया है। ज्ञात हो कि एक प्राइवेट बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। यह हादसा सुबह करीब पांच बजे होने की जानकारी है। बस पहले हादसे का शिकार हुई और फिर इसमें आग लग लग गई। जिसके कारण कई यात्री इसमें फंस गए। जब यह हादसा हुआ तो यात्री सो रहे थे। जिसके कारण जानमाल का अधिक नुकसान हुआ है। अब तक बस में आग लगने के कारण 11 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र के सीएम ने किया ये ऐलान

इस एक्सीडेंट के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने मुआवजे का ऐलान किया है। शिंदे ने पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

Leave a Comment