रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में चौकी परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर में एक भक्त ने भगवान को 56 भोग लगवाया। भगवान को अर्पण करने व भोग लगने के बाद उसे भक्तों में वितरित कराया गया। वहीं, श्रीवीरबालाजी हनुमान मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रमों के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया।
पूर्व सभासद विजय वर्मा ने नगर के मध्य स्थित पुलिस चौकी परिसर में स्थित कैलाश मंदिर में हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा खाटू नरेश श्याम की मूर्ति की स्थापना कराई थी। खाटू श्याम की मूर्ति की स्थापना के बाद इस मंदिर में दिन प्रतिदिन भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा हैं। भक्ति बड़ी संख्या में खाटू श्याम के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर के पुजारी शिवम नगाइच मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। भक्त अपने ईष्ट के मंदिर में पहुंचकर कर पूजा करते हैं। मनोकामना पूर्ण पर वह धार्मिक अनुष्ठान कराते हैं। शनिवार को एक भक्त ने इच्छा पूरी होने पर भगवान को 56 भोग लगवाया। भगवान को भोग लगाकर प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया। उधर, श्रीवीरबालाजी हनुमान मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रमों के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में नगर व क्षेत्र के भक्तों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद चखा।





