लखनऊ की सड़कों पर लहराएगा विशाल तिरंगा,दोपहर 1 बजे निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट मुकेश मिश्रा

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Lucknow news today । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राजधानी लखनऊ की सड़कों पर देशभक्ति का भव्य नज़ारा देखने को मिलेगा। दोपहर 1 बजे शहर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देंगे।
यह तिरंगा यात्रा सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित JND खेल मैदान, G7 चौकी, हसनपुर खेवली (अंसल API) से प्रारंभ होकर सुल्तानपुर रोड, HCL तिराहा होते हुए पटेल पार्क, गोसाईगंज तक जाएगी।
यात्रा के आयोजक एवं समाजसेवी सूरज प्रधान ने बताया कि इस भव्य आयोजन की तैयारियां बीते दो माह से लगातार की जा रही थी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों के साथ-साथ युवा, महिलाएं, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग सहभागिता करेंगे।
तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग देंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867