जालौन मंडी में धान बेचने बड़ी संख्या में ट्रेक्टर ट्राली लेकर पहुंच रहे किसान,, बनी जाम की स्थिति,किसानों ने कही यह बात

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान खरीद के लिए केंद्र खोला गया है। इसके अलावा व्यापारी भी धान की खरीद कर रहे हैं। धान बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। ट्रैक्टरों की बढ़ती संख्या के चलते मंडी परिसर में जाम की स्थिति बन रही है।
गल्ला मंडी में किसानों से धान खरीदने के लिए सरकारी धान क्रय केंद्र खोला गया है। इसके अलावा गल्ला मंडी के व्यापारी भी धान की खरीद कर रहे हैं। धान की फसल तैयार होकर मंडी में आने लगी है। धान की आवक अधिक होने से मंडी में किसानों की संख्या बढ़ने लगी है। गुरूवार की गल्ला मंडी परिसर में ट्रैक्टरों की लाइन लगी हुई नजर आई। सैंकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों के आने के चलते मंडी में सुबह से ही जाम की स्थिति बन गई।

मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार ने पहले तो स्थिति संभालने का प्रयास किया लेकिन होमगार्ड व मंडी कर्मचारियों से भी व्यवस्था नहीं संभल पाई। हालत यह रही कि धान से लदे ट्रैक्टरों की आवक से जाम की स्थिति बनी रही। किसानों का कहना था कि पुलिस व परिवहन विभाग की टीम समय समय पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहनों को मंडी में ही खड़ा करा देती है। मंडी परिसर में पकड़े गए वाहनों के खड़े होने से जगह की कमी रहती है। जगह न होने के कारण जाम की समस्या बनी है।

Leave a Comment