लखनऊ के 3 मंजिल मकान में लगी भीषण आग,,4 फायरकर्मी हुए घायल,,,इस क्षेत्र में लगी आग

Lucknow news today।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस घर में आग लगी है वहां पर फोटो फ्रेम बनाये जाते हैं और जब दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए छत पर चढ़े तो छज्जा गिर गया जिसमें चार फायर कर्मी घायल हो गए । पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है । फिलहाल फायर कर्मी आग बुझाने के लिए पूरी कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया।

यह है मामला

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना क्षेत्र के अहिबरनपुर में रहने वाले कमलजीत के घर पर फोटो फ्रेम बनाने का काम चलता था। बताया जा रहा है कि तीन मंजिला इस मकान में सात आठ लड़के भी रहते थे । आज शाम इस तीन मंजिला मकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने शुरू किया था इसी दौरान बताया जा रहा है कि छज्जा गिर गया और इसमें चार फायर कर्मी घायल हो गए आनंन फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

जेसीपी ने दी विस्तार से जानकारी

लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में लगी आग के संबंध में जेसीपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना अलीगंज के उस्मानपुर गांव में एक बिल्डिंग जिसमें मूर्ति की फ्रेमिंग करने का सामान रखा हुआ था जिसमें आग लगी थी। इसे बुझाने के लिए फायर और पुलिस की टीम आसपास के लोगों के सहयोग से बुझाने का प्रयास कर रहे हैं काफी हद तक आग बुझ चुकी है और एक फ्लोर पर अभी सामान रखा है । उन्होंने कहा कि छज्जा गिरा है जिसमें चार फायरकर्मी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि बिल्डिंग के आसपास जो घर है उन्हें खाली करा लिया गया ताकि किसी को कोई नुकसान ना हो जेसीपी ने कहा की स्थिति कंट्रोल में है।

पुलिस कमिश्नर मीडिया सेल से जारी किया घायल फायरकर्मियों को लेकर बयान

थाना अलीगंज

विवरण
आज दिनांक 24.10.2025 समय लगभग 18:30 बजे स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई की उस्मानपुर सेक्टर के अलीगंज में अमरजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी एचआईजी कालोनी सेक्टर-ई अलीगंज के फोटो फ्रेम की वर्कशॉप में शार्ट सर्किट से आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की 15 गाडियों मदद से आग को बुझाई जा रही है।
अग्निशमन कार्य करते हुए छज्जा गिरने से जनपदीय अग्निशमन लखनऊ के 05 अग्निशमन कर्मी
फायरमैन महेंद्र कुमार बिंद,
फायरमैन गंगामणि सिंह,
फायरमैन अशोक कुमार,
फायरमैन रजनीश व
फायरमैन सुनील कुमार, जिन्हे साधारण चोटेंआयी है, जिन्हें तत्काल भाऊराव देवरस सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया है, जिनका उपचार चल रहा है। उच्चाधिकारीगण मय पुलिस बल मौके पर मौजूद आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।