गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग भीषण की लपटों में फंसी वहाँ रहने वाली लड़कियां,,, फिर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने दिखाई दिलेरी,,पढ़िये पूरी खबर

A massive fire broke out in the girls hostel, the girls living there got trapped in the flames, then the fire brigade employees showed courage, read the full news.

New Delhi news । देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक गर्ल्स हॉस्टल में अचानक आग लग गई । गर्ल्स हॉस्टल में आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है । बताया जा रहा है कि जिस समय हॉस्टल में आग लगी उस समय कई लड़कियां वहां मौजूद थी।

फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लड़कियों को सुरक्षित निकालकर आग पर काबू पा लिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग मीटर बोर्ड से शुरू हुई और ऊपरी मंजिल तक फैल गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह है मामला

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुखर्जी नगर में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में आज शाम अचानक आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस समय गर्ल्स हॉस्टल में आग लगी उस समय वहां पर कई लड़कियां मौजूद थी। अचानक लगी आग से वहां लड़कियों में चीख पुकार मचना शुरू हो गई इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग में फसी लड़कियों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया।

डीसीपी ने दी विस्तार से जानकारी

घटना की जानकारी देते डीसीपी

दिल्ली के मुखर्जी नगर में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग के संबंध में उत्तर पश्चिम जिला के डीसीपी जितेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि करीब 7:45 बजे आग लगने की कॉल आई थी जिसके बाद पुलिस और दमकल मौके पर तुरंत पहुंचे जितने भी बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे वे सुरक्षित हैं किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है लेकिन इसकी जांच की जाएगी और फायर सेफ्टी के उपकरणों की भी जांच की जाएगी।

Leave a Comment