रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन विकास खंड कार्यालय के सभागार में ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन की अध्यक्षता व बीडीओ अरुण सिंह की उपसिथति में क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। जिसमें साफ-सफाई, पेयजल, आवास, तालाब की खुदाई, गोशालाओं के संचालन में लगभग 22 करोड़ के विकास के नौ प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उन्हें पास किया गया।
सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन के आतिथ्य, ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन की अध्यक्षता एवं बीडीओ अरूण सिंह की उपस्थिति में शुरू हुई। जिसमें सर्दी के मौसम में गोशालाओं में गोवंशों को ठंड से बचाव उनके भरण-पोषण, पेयजल, खराब हैंडपंपों की मरम्मत, पाइपलाइन, नलकूप, सिचाई, राजकीय नलकूप, माइनर की सफाई, तालाब, शौचालय समेत अन्य कार्यों को लेकर प्रस्ताव पटल पर रखे गए। इसके अलावा शौचालय से वंचित घरों में शौचालय का निर्माण कराने, गोशालाओं में रह रहे गोवंश को पानी व भूसा की व्यवस्था पर चर्चा की गई। साथ ही गांव के नाले व नालियों की सफाई, प्रधानमंत्री आवास व ग्रामीण आवास, राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून के तहत राज्य वित्त व 15वें वित्त के कार्यों की समीक्षा की गई। विकास खंड क्षेत्र में ग्रामीण आजीविका मिशन व समाज कल्याण की योजना के संचालन समेत समेत नौ प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से गांव व क्षेत्रों के विकास व गांव में सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रस्ताव लिए गए।

इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र राजपूत, अवर अभियंता अभिषेक ओमर, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी, प्रधान अविनाश सेंगर, शारदा देवी, जगराम सिंह, कमलेश कुमार, नेहासिंह पाल, संजय सिंह, रविंद्र सिंह, सुमन, एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार, सहकारिता शैलेंद्र सिंह, हेमंत मिश्रा आदि मौजूद रहे।





