मुहर्रम पर निकलने वाली छड़ के जुलूस को लेकर आयोजित हुई बैठक,, इस पर हुई चर्चा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में मुहर्रम के पर्व पर निकलने वाले छड़ के जुलूस को लेकर नगर के मोहल्ला चिमनदुबे में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलूस के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, समय निर्धारण एवं अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। साथ ही सभी लोगों से आपसी भाईचारा, अनुशासन और परंपराओं के अनुरूप कार्यक्रम संपन्न कराने का आह्वान किया गया।
नगर के मोहल्ला चिमनदुबे में जाकिर सिद्दीकी के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता असलम सिद्दीकी ने की। अधिवक्ता असलम सिद्दीकी ने कहा कि मुहर्रम का पर्व त्याग, बलिदान और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। इस दौरान निकाले वाले जुलूस में सभी लोगों को अनुशासन बनाए रखना चाहिए। पर्व के दौरान उल्लास तो रहता है लेकिन इसके साथ ही प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। छड़ कमेटी के अध्यक्ष जाकिर सिद्दीकी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम का पर्व पूरी अकीदत और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जुलूस के रूट और समय को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। बैठक में जुलूस मार्ग की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस मौकें पर अशफाक राईन, नौशाद अंसारी, मोहम्मद सिद्दीक, फतेह शाह, वसीम, आसिफ रिफाकती, सलमान राईन, शाहरूख सिद्दकी, नईम मंसूरी, गुड्डू अंसारी, बाबू नेता, तौफीक खान, आसिफ खान, लला मिस्त्री, बाबा हबीब मंसूरी, छुट्टन निजामी, इमरान खान, बसीर मंसूरी, नौशे खान, जहूर मंसूरी आदि रहे।