
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अज्ञात कारणें के चलते अधेड़ ने पीपल के पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार सालाबाद निवासी टिल्लू (50) पुत्र करण सिंह परिहार शुक्रवार की दोपहर धान के खेत देखनेके लिए गए थे। शाम को वापस लौटते समय गांव के बाहर धनु बाबा के देव स्थान पर खड़े पीपल के पेड़ पर उन्होंने गमछा फंसाकर फांसी का फंदा बना लिया और उस पर लटककर जान दे दी। देर शाम खेतों से लौट रहे किसानों ने जब उनके शव को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो उनके भाई राघवेंद्र को सूचना दी।

सूचना मिलते ही भाई के साथ गांव के लो्रग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फांसी के फंदे से उतरवाया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पति की मौत की सूचना पाकर पत्नी सोमवती, समेत बेटे सत्यम (21) बेटी जान्हवी (18) एवं जुड़वा अभय व काजल (13) का रो रोकर बुरा हाल हो गया।






