लीवर कैंसर से पीड़ित मरीज ने ब्लेड से गला काटकर दी जान,,

Lucknow news today।यूपी की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती एक लिवर कैंसर से परेशान मरीज ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट कर जान दे दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी दक्षिणी ने दी विस्तार से जानकारी

एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती मरीज ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या करने की घटना के संबंध में लखनऊ के डीसीपी दक्षिणी ने मीडिया को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मृतक मूल रूप से बस्ती जनपद का रहने वाला था और वह लिवर कैंसर से पीड़ित था जिसका पीजीआई में इलाज चल रहा था उन्होंने बताया कि पिछले 1 माह से भारती इस मरीज के संबंध में बताया गया कि वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था संभवता इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।