रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रमजान के आखिरी अशरे में आने वाली खास रात शब-ए-कद्र की बरकतों और फजीलत पर गुरुवार रात मरकज जामा मस्जिद में जलसे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुरान की तिलावत, नात और तकरीरें पेश की गईं, जिसमें उलेमाओं ने शब-ए-कद्र की अहमियत और इसकी इबादत के फायदों के बारे में बताया।
जलसे की शुरुआत मौलाना उवैश ने पाक कुरान की तिलावत से की, जिससे माहौल पूरी तरह से रूहानी हो गया। कारी जहीर फैजी ने हम्द और सना पेश की। उन्होंने पढ़ा, ‘मुस्कुराकर मिला करो सबसे, ये भी तेरे नबी की सुन्नत है’ इस हम्द को सुनकर पूरे जलसे में सुकून और श्रद्धा का माहौल बन गया। उन्होंने एक और शेर पढ़ा, ‘ये कहानी नहीं हकीकत है, मां के कदमों के नीचे जन्नत है।’ इसके बाद मौलाना अयूब नदवी ने शब-ए-कद्र की फजीलत पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह रात हजार महीनों से बेहतर है। इस रात में फरिश्ते जमीन पर उतरते हैं और अल्लाह की इबादत करने वालों की दुआओं को कबूल किया जाता है। उन्होंने कहा कि जो इंसान इस रात को इबादत में बिताता है, उसके पिछले सभी गुनाह माफ हो जाते हैं। कहा कि शब-ए-कद्र को रहमत, मगफिरत और निजात की रात कहा गया है। इस रात की खास इबादतों में नवाफिल नमाज पढ़ना, कुरान की तिलावत करना, तस्बीह-ओ-तहलील करना और दुआएं मांगना शामिल है। जलसे के आखिर में मौलाना सुल्तान ने देश और दुनिया में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ कराई। उन्होंने कहा कि आज के दौर में इंसान को सबसे ज्यादा सबर और इखलास की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि रमजान सिर्फ भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं है, बल्कि इसमें अपनी रूहानी ताजगी हासिल करने और अपने गुनाहों से तौबा करने का मौका मिलता है। इस दौरान मौजूद लोगों ने अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी और दुनिया-आखिरत की बेहतरी की दुआ मांगी। इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना उवैश, हाफिज कलीमुल्लाह, मौलवी हस्सान, हाफिज ओसामा, तारिक, इकबाल, कासिम, हाशिम, हाजी नफीस, रईस, जावेद अहमद, रिजवान, छिद्दी राईन, कायम सिद्दीकी, जैद सिद्दीकी आदि रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






