केंद्र व राज्य सरकार ने आम जनता के लिये मुफ्त आवास, शौचालय और राशन की व्यवस्था__ कमलेश अवस्थी
(रिपोर्ट – अमित चतुर्वेदी )
Auraiya । भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर औरैया जिले के प्रत्येक विधानसभा में विभिन्न शक्ति केंद्र पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मंगलवार को दिबियापुर विधानसभा के लखनपुर शक्ति केंद्र के चमरौआ में संगोष्ठी हुई। आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश अवस्थी ने कार्यकम संयोजक आशीष दुबे,मंडल महामंत्री रामू पांडेय,बूथ अध्यक्ष ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया।

राष्ट्रपति द्वारा दिये गए अभिभाषण पत्र के चार भाग को शक्ति केंद्र के भाजपा नेताओं ने उपस्थित लोगों को पढ़कर सुनाया।

आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुये भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में देश के विकास और उसके गौरव गाथा से अवगत कराया, वह प्रेरणादायक है। केंद्र में चल रही मोदी सरकार ने जो आम जनता के लिये मुफ्त आवास, शौचालय और राशन तक कि व्यवस्था की है। वह अपने आप मे एक मिसाल है। देश को करोना काल से सुरक्षित निकाल ले जाना । यह प्रधानमंत्री के साहस और कुशल नेतृत्व को दर्शाता है। आज भारत दिन प्रतिदिन विश्वगुरु बनने की तरफ अग्रसर है। इसके अलावा अन्य शक्ति केंद पर भी भाजपा ने गोष्ठी आयोजित की ।

यह गोष्ठी सप्ताह भर चलेगी। जिसमे सभी जनप्रतिधि ,पदाधिकारी,कार्यकर्ता भाग लेंगे।




