सपा मुखिया अखिलेश के एक समर्थक ने भेंट किये एक टोकरी सिंघाड़े,,यह है बजह

A supporter of SP chief Akhilesh presented a basket of water chestnuts, this is the reason

Lucknow news today ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आज रायबरेली जनपद के गांव अघौरा विकासखण्ड हरचंदपुर निवासी लक्ष्मण निषाद ने अपने तालाब के सिंघाड़े की टोकरी ससम्मान भेंट किए। श्री यादव ने सहर्ष सिंघाड़े स्वीकार किए और लक्ष्मण निषाद तथा उनके परिवार का हाल चाल पूछा। बताया जा रहा है कि श्री यादव ने रायबरेली दौरे के दौरान रास्ते में रूककर लक्ष्मण निषाद के तालाब से सिंघाड़े खरीदे थे। और उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार से अभिभूत लक्ष्मण निषाद विगत चार वर्षों से अपने तालाब के सिंघाड़े लेकर लखनऊ आते हैं और श्री यादव को भेंट करते हैं।


इस अवसर पर सपा अध्यक्ष श्री यादव ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का झूठा ढिंढोरा पीटती रहती है जबकि निषाद समाज को कोई मदद भाजपा सरकार में नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा को निषाद समाज की कोई चिंता नहीं है। वह उन्हें बस वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती है। भाजपा की निषादों के हित की कोई योजना या नीति नहीं है।
लक्ष्मण निषाद की भेंट के समय राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी एवं रायबरेली के जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव भी मौजूद थे।

2019 में खरीदे थे गाड़ी रोककर सिंघाड़े

बताया जा रहा है कि दिसम्बर 2019 में अखिलेश यादव जब भगवंत नगर से लखनऊ लौट रहे थे, रास्ते में सई नदी के किनारें अघौरा गांव में एक सिंघाड़े का तालाब देखकर रूक गए थे। लक्ष्मण निषाद तब तालाब में सिंघाड़े निकाल रहा था। श्री यादव ने जब उसे मिलने बुलाया तो वह पहले तो सुरक्षा कर्मियों को देखकर बहुत डर गया। उसे समझाकर जब लाया गया तो श्री यादव ने उससे बहुत प्रेम पूर्वक उसकी कमाई, घर परिवार के हालात पर बातें की। इससे वह और उसका परिवार बहुत प्रभावित हुआ। वह तबसे श्री यादव के लिए सिंघाड़े लाने लगा है। श्री यादव भी जब उधर से गुजरते हैं उसके परिवार से जरूर मिलते रहे हैं। लक्ष्मण निषाद ही नहीं अब उसके गांव के आसपास के लोग भी अखिलेश यादव के समर्थक हो गए हैं।

Leave a Comment