
टीवी सीरियल की दुनियां से रविवार को एक बहुत ही दुःखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फेमस एक्टर विकास सेठी का निधन हो गया है। विकास सेठी की 48 साल की उम्र में मौत हो गई है। उनकी मौत की वजह भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक उनके लिए काल बना और उन्हें इस दुनिया से ले गया। विकास सेठी का दुनिया से जाना टीवी इंडस्ट्री और एक्टर के परिवार के लिए बड़ा नुकसान हैं। एक्टर अपने पीछे एक हंसता-खेलता परिवार छोड़ गए हैं। एक्टर की पत्नी और उनके दो नन्हे जुड़वा बच्चों के लिए बेहद मुश्किल वक्त हैं। विकास सेठी की मौत की खबर ने टीवी जगत के साथ ही फैंस को हिलाकर रख दिया है। परिवार में मातम पसर गया है।


