
Lucknow News today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र की पुलिस में रिटायर्ड विशेष सचिव के साथ इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ने सेवानिवृत आईएएस अधिकारी से शराब की दुकान दिलाने के नाम पर ठगी की थी आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी से की ठगी
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी राकेश कुमार शर्मा ने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हरि प्रसाद से सम्बंध बढ़ाये। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोप है कि राकेश शर्मा ने पूर्व आईएएस से शासन प्रशासन में अच्छी पकड़ होने का झांसा दिया और उसकी बातों में आकर पूर्व आईएएस अधिकारी ने शराब का ठेका दिलाने की बात की इस पर शराब का ठेका दिलाने के नाम पर ही आरोपी ने लगभग 1 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पूर्व आईएएस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब उनको शराब का ठेका नहीं मिला तो उन्होंने राकेश शर्मा से अपने रुपये की मांग की । इस पर उसने कुछ पैसे तो ऑनलाइन दिए और बाद में आरोप है कि आरोपी ने उन्हें फर्जी मुकद्दमे में जेल भिजवाने की धमकी देना शरू कर दिया। थक कर उन्होंने अपने साथ हुई ठगी की सूचना पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी पूर्वी ने दी विस्तार से जानकारी

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के साथ हुई ठगी की इस वारदात के बाद पुलिस ने शातिर को गिरफ्तार कर लिया है इस संबंध में डीपी पूर्वी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 23 अक्टूबर 2024 को थाना गोमती नगर में रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी ने मामला दर्ज कराया था जिसमें बताया था कि राकेश शर्मा और उसकी पत्नी शकुंतला शर्मा ने बिजनेस में इन्वेस्टमेंट के नाम पर उनके साथ पैसे की धोखाधड़ी की है उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आज आरोपी को हिरासत में लेकर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।





