रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में सड़क पार कर रही महिला को कार ने टक्कर मार दी इसमे महिला घायल हो गयी। टक्कर मारकर कार चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को उच्च संस्थान रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी कला देवी (48) पत्नी रामसिंह ग्राम भिटारा के पास खेत पर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। तभी जालौन की ओर से जा रही तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं ढाबा पर खाना खा रहे शैलेंद्र कुमार ने जब महिला को घायल अवस्था में सड़क पर पड़े हुए देखा तो तत्काल डायल 112 को सूचना दी। साथ ही उन्होंने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए महिला को उच्च संस्थान रेफर कर दिया। उधर, महिला को टक्कर मारकर कार सवार कार लेकर मौके से भाग गया।






