रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया कि लगभग चार माह पूर्व मायके आते समय उसे चार युवकों ने यूकेलिप्टस के बगीचे में खींचकर तमंचे की दम पर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की थी आरोप है कि सुनवाई न होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली और न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आोरिपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के लहार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने न्यायालय को बताया कि उसका मायका कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हैं। महिला ने आरोप लगाया कि सिरसा थाना क्षेत्र के ग्राम दमरास निवासी कौशल सतीश, कैलाश एवं कोतवाली क्षेत्र के हरीपुरा निवासी जितेंद्र उसे देखकर अश्लील बातें करते थे और अश्लील फब्तियां कसते थे जिसका वह विरोध करती थी इससे चारों उससे रंजिश मान बैठे। आरोप लगाया कि जनवरी माह में वह अपने मायके जा रही थी तभी रास्ते में लौना गांव से पहले यूकेलिप्टस के बगीचे के पास चारों युवक पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जब वह वहां से निकली तो चारों ने जबरन उसे रोक लिया और तमंचे की दम पर उसे खींचकर यूकेलिप्टस के बगीचे में खींच ले गए जहां चारों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चारों वहां से भाग गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस और एसपी के यहां भी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के सम्बंध में कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।
युवक पर किशोरी को भगा ले जाने का आरोप
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में रविवार को शौच के लिए गई किशोरी को गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। किशोरी की दादी ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके साथी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी रविवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव का युवक रवि उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़िता की दादी का आरोप की उनकी नातिन को भगवाने के दौरान एक युवक बाइक से आया था जिसे गांव के लोगों ने देखा था। वह दोनों को बाइक पर बैठाकर ले गया है। दादी ने पुलिस से उसकी नातिन की तलाश कराने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर नातिन की तलाश शुरू कर दी है।





