रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में मायके में रह रही पत्नी को लेने गए पति व देवर ने पत्नी के साथ गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति व देवर के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी सन्नो ने पुलिस को बताया कि उसके परिजनों ने उसकी शादी कोंच निवासी इमरान के साथ की थी। लेकिन इमरान उसे परेशान करता था और मारपीट करता था। परिजनों ने कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। जिसके चलते वह करीब डेढ़ साल से अपने मायके में रह रही है। शनिवार को उसके पति इमरान और देवर शाहरूख उसके घर आ धमके और उसके साथ उसे साथ ले जाने का दबाव बनाने लगे। जब उसने इंकार किया तो गाली, गलौज व मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति व देवर के खिलाफ कार्रवाई की है।
पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर भिड़े परिवार के दो लोग,,पुलिस ने की कार्यवाही
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पैतृक जमीन के बंटवार को लेकर परिवार के ही दो व्यक्तियों के बीच गाली, गलौज व मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी ऋषि कुमार व संतोष कुमार के बीच पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दोनों के बीच गाली, गलौज होने लगी। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया और एक दूसरे के बीच हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों के समझाने के बाद भी न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।






