देश की राजधानी दिल्ली से आज एक बहुत बड़ी खबर प्रकाश में आई है। यहाँ की साकेत कोर्ट में एक मामले को लेकर पहुंची महिला को एक वकील ने गोलियां मारकर घायल कर दिया। अचानक हुई इस घटना से कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस टीम ने घायल को को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
डीसीपी साउथ ने दी विस्तार से जानकारी
दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना के सम्बंध में DCP (साउथ) चंदन चौधरी ने बताया कि कोर्ट परिसर में 4 राउंड फायर हुई जिसमें 3 गोली महिला को और एक मुंशी को लगी है। दोनों की हालत स्थिर है और दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में चूक नहीं है। रोज आने वाले वकीलों को हमारे सुरक्षा कर्मी पहचानते हैं इसलिए उनको जाने देते हैं। हालांकि हम इस को मज़बूत करेंगे। DCP (साउथ) चंदन चौधरी ने बताया दिसंबर में FIR दर्ज़ हुई थी जिसमें आज की घटना की पीड़िता आरोपी है। महिला ने पैसों को दोगुना करने के वादे से एक व्यक्ति (गोली मारने वाला) से पैसे लिए थे, उसी मामले को लेकर ये दोनों कोर्ट आए थे। इस महिला पर धोखाधड़ी के और भी मामले चल रहे हैं। गोली चलाने वाला व्यक्ति यहां काफी समय से वकील था और वह घटना के समय अपनी यूनिफॉर्म में था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।




