रिपोर्ट मुकेश मिश्रा

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़
Lucknow news today । लखनऊ के निगोहां गांव स्थित नंदनी गौशाला परिसर में स्थापित देवरहा आश्रम में शुक्रवार को परंपरागत रूप से आयोजित वार्षिक भंडारे में श्रद्धा, आस्था और सेवा का भव्य संगम देखने को मिला। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ, हवन, विधिवत पूजन एवं आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में लखनऊ सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा के चरणों में शीश नवाया।आयोजक सतेंद्र तिवारी ने बताया कि नंदनी गौशाला में नियमित रूप से गौ-सेवा की जाती है तथा देवरहा बाबा मंदिर के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं। आश्रम में साधु-संतों के ठहराव की भी समुचित व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष अपनी आय का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा आश्रम एवं गौ-सेवा में समर्पित करना उनकी परंपरा है, जो आयोजन की सबसे प्रेरणादायक विशेषता रही।
भंडारे के दौरान ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला, जावेंद्र तिवारी निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी
मोहनलालगंज नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. अजय पांडेय, अधिवक्ता सत्यम, समाजसेवी दीपू सिंह, अधिवक्ता सचिन तिवारी, पत्रकार हिमांशु रावत, व्यापारी रामजी जायसवाल, श्यामजी जायसवाल, पत्रकार अखिलेश शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश द्विवेदी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र पांडेय ‘धीरू’, भाजपा नेता नवीन मिश्रा सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।पूरे आयोजन के दौरान शांति, अनुशासन और भक्तिभाव का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने देवरहा बाबा से परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।






