शादी में गए युवक ने लगाया दूसरे पर गाली गलौज का आरोप,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में शादी समारोह में शामिल होने गए एक युवक के साथ दूसरे युवक ने गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया खंडेराव निवासी विनायक द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि वह चुर्खी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। शादी समारोह के दौरान वहां मौजूद सिहारी पड़ैया निवासी मोंटी रंगबाजी दिखाते हुए गाली, गलौज करने लगा। जब उसने रोकने की कोशिश की तो उसने मारपीट शुरू कर दी। शादी समरोह में मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्चों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही

Jalaun news today । जालौन में मोहल्ले के बच्चों के साथ मारपीट करने को लेकर विवाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भाइयों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र जालौन निवासी रवि व विजेंद्र मोहल्ले में बच्चों में साथ गाली, गलौज व मारपीट कर रहे थे। आसपास के लोगों के समझाने के बाद भी न मानने पर उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Leave a Comment