(Bne)
दिल्ली का विधानसभा सोमवार पूरी रात गुलजार रहा। आप विधायकों के साथ-साथ बीजेपी विधायक धरने पर बैठे। बारिश और खराब मौसम के बाद भी दोनों दलों के विधायक धरने पर बैठे रहे। आप विधायक दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। तो भाजपा के विधायक दिल्ली सरकार को दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे। इस दौरन आप के विधायकों हाथों में गिटार लिए नारेबाजी करते हुए एलजी से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। मालूम हो कि आप और एलजी के बीच यह विवाद सोमवार को तब शुरू हुआ जब विधानसभा सत्र के बीच आप विधायक दुर्गेश पाठक ने एलजी पर खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष होने के दौरान 14 सौ करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया। आप विधायक दुर्गेश पाठक ने घोटाले का लगाया था आरोप आप विधायक दुर्गेश पाठक ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही घोटाले के कारण एलजी से इस्तीफे की मांग की गई। इसी मसले पर आप ने एलान किया था कि उनकी पार्टी के सभी विधायक सोमवार रात विधानसभा में ही रुकेंगे और उपराज्यपाल का विरोध करेंगे। जिसके बाद सोमवार को पूरी रात आप के विधायक धरने पर बैठे रहे। विधानसभा परिसर में बापू की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे आप विधायक आप विधायक दुर्गेश पाठक ने उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि LG 2016 में खादी और ग्रामोद्योग विभाग के चेयरमैन थे, उस वक्त उन्होंने 1400 करोड़ रुपए का घोटाला किया। ऐसे में उन्हें इस्तीफा देने चाहिए। साथ ही उनके इस घोटाले की सीबीआई जांच के बाद सभी दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। आप विधायकों ने विधानसभा परिसर में बापू की प्रतिमा के सामने धरना दिया, जबकि भाजपा विधायकों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा के पास धरना दिया। बीजेपी विधायक बोले- शराब घोटाले से हटाने के लिए नौटंकी दूसरी ओर भाजपा विधायकों ने भ्रष्टाचार को लेकर मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग की। बीजपी विधायक और नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा- केजरीवाल राजनीतिक प्रचार के लिए विधानसभा का उपयोग अपने मर्जी से कर अपनी सरकार के शराब घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए नौटंकी कर रहे हैं। भाजपा के सभी 8 विधायक सोमवार और शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि उन्हें सदन से बाहर निकाल दिया गया था।




