रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर छिरिया सलेमपुर के पास पत्थर लेकर जा रहा ट्रक आगे चल रहे वाहन के ब्रेक लगाने पर उससे टकरा गया। हादसे में चालक व परिचालक घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया।
हरियाणा के जिला मेवात थाना नूह के ग्राम बनारसी निवासी ताहिर (46) पुत्र ईशा खान व नूह थाना क्षेत्र के ही ग्राम फिरोजपुर निवासी अरशद (25) पुत्र ईशाक ट्रक में पत्थर लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से इटावा की ओर जा रहे थे। शुक्रवार की रात करीब एक बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किमी संख्या के पास आगे चल रहे वाहन के अचानक से ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहे ट्रक का चालक नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक आगे वाले वाहन से टकरा गया। टक्कर लगने से ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार ट्रक का चालक व परिचालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी मदनपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और एक्सप्रेव वे की एंबुलेंस सेवा द्वारा दोनों को केबिन से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया।





