खड़ी फसल न काटने देने का आरोप,,एसडीएम से लगाई मदद की गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में खेत में फसल तैयार खड़ी है। जिसकी कटाई होनी है लेकिन गांव के ही कुछ लोग किसान को फसल नहीं काटने दे रहे हैं। पीडित किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम गधेला निवासी ज्योति सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी कृषि योग्य भूमि मौजा गधेला में पति सतीश सिंह के नाम है। पति ने अपनी भूमि में गेंहू व सरसों की फसल बोई थी। खाद पानी देने के बाद अब फसल पककर तैयार है जिसकी कटाई होनी है आरोप है कि जब उसके पति खेत पर मजदूरों को लेकर फसल की कटाई के लिए पहुंचे तो गांव के ही कुछ लोग वहां आ गए और पति को फसल काटने से रोकने लगे। जब उन्होंने कारण पूछा तो गाली, गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर आमादा हो गए। पति किसी तरह वहां से बचकर घर आ गए। आइंदा फसल काटने पर विपक्षियों ने धमकी दी है। पीड़िता ने एसडीएम से उसकी जमीन पर बोई गई फसल को पति को काटने की अनुमति दिए जाने की गुहार लगाई है।

Leave a Comment