पता पूँछने पर गाली गलौज का आरोप,,पुलिस ने आरोपियों पर की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में रास्ता पूछने के दौरान बाइक सवार के साथ अभद्रता करने एवं पत्नी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मई निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम के चलते बाइक से उरई गए थे। शुक्रवार की शाम वह उरई से पत्नी के साथ वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब वह शोभन सरकार के पास खड़े हो गए। तभी वहां कुंदन व साजन निवासीगण आजाद नगर, सिकंदरा जनपद कानपुर देहात व उनके दो अन्य साथी नाम पता अज्ञात आ गए और उससे औरैया जाने का रास्ता पूछने लगे। जब वह रास्ता बताने लगे तो वह लोग उन लोगों ने उसके साथ अभद्रता करना शुरू कर दी। जब उन्होंने रोका तो गाली, गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं उनके साथ मौजूद पत्नी के प्रति भी अपमानजनक टिप्पणी की। इसकी सूचना पीड़ित ने डायल 112 को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को कोतवाली ले आई जहां उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

Leave a Comment