सार्वजनिक नाले को बंद करने का आरोप,,ग्रामीणों ने लगाई एसडीएम से मदद की गुहार,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में एक गांव के ही व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक नाले को जबरन बंद कर दिया गया है। मना करने पर झगड़े पर आमादा है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ,
तहसील क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी लालता, मातादीन, प्रकाश, छोटे, मनोज कुमार, रूपनारायण पाल, महेंद्र सिंह, नारायण, नंदकिशोर, देवेंद्र सिंह, भंवर सिंह, राजकमल गोस्वामी, गोपाल दुबे, अभिषेक दुबे, अरविंद कुमार आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मकान के पास से ही सार्वजनिक नाला निकला है। इस नाले से गांव का गंदा पानी और बरसात का पानी निकलता है। लेकिन कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने नाला पर अतिक्रमण कर सार्वजनिक नाला को बंद कर दिया है। नाला बंद होने से गांव का गंदा पानी नहीं निकल पा रहा है और नाला भरने लगा है। जिसके चलते बदबू भी आने लगी है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाएगी। आरोप लगाया कि जब उन्होंने उपरोक्त व्यक्ति से नाला खोलने के लिए कहा तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। पीड़ित ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर सार्वजनिक नाले को खुलवाने की मांग की है।

एसडीएम ने कही यह बात

इस संदर्भ में एसडीएम विनय मौर्य ने बताया कि मामले की जांच लेखपाल को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment