रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । सहालग का समय चल रहा है। इस दौरान नगर व आसपास के गेस्ट हाउस में विवाह समारोह चल रहे हैं। समारोह में बचने वाले खाने का कोई प्रबंधन न होने के कारण उसे सड़क किनारे फेंक दिया जाता है। सड़क किनारे पड़े पड़े खाना के सड़ने से आसपास के लोगों व राहगीरों को परेशानी हो रही है।
नगर के प्रमुख मार्ग बाबई चुर्खी रोड, उरई मार्ग, बंगरा मार्ग, औरैया मार्ग के साथ बालाजी मार्ग पर बड़ी संख्या में गेस्ट हाउस संचालित हो रहे हैं। संचालित गेस्ट हाउस में इस समय विवाह समारोह चल रहे हैं। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में लोगों को खाना बनता है। समारोह के बाद बचे हुए खाना व प्रतिबंधित प्लास्टिक के ग्लास कटोरी आदि सामग्री को गेस्ट हाउस के आसपास ही सड़क किनारे फेक दिया जाता है। यहीं हाल कमोवेश रेस्टोरेंट का है। रेस्टोरेंट व गेस्ट हाउस संचालकों के पास बचे हुए खाना के उचित प्रबंधन की व्यवस्था नहीं है। बचे हुए खाना के प्रबंधन की व्यवस्था न होने के कारण ये खाना सड़क के किनारे फेंक दिया जाता है। सड़क किनारे पड़ा ये खाना सड़ता है और अन्ना जानवरों घूमते रहते हैं। बदबू व घूमते जानवरों के कारण राहगीरों के साथ आसपास के बाशिंदों को दिक्कत होती है। इस बाबत ईओ सुशील कुमार ने बताया कि वह शीघ्र हो होटल व रेस्टोरेंट के साथ गेस्ट हाउस के संचालकों को नोटिस जारी कराएंगे। बचे हुए खाना को इधर-उधर फेकने पर रोक लगाई जाएगी।






