(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में एक सप्ताह पूर्व किशोरी द्वारा फांसी लगाने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर किशोरी के प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दलालनपुरा निवासी सीताशरण बीती 24 दिसंबर को पत्नी के साथ मटर को तोड़ने गए थे। घर में दो पुत्र गौरव व गोलू के साथ 17 वर्षीय पुत्री दीपिका मौजूद थी। दोपहर बाद दोनों भाइयों के घर के बाहर चले जाने पर किशोरी दीपिका ने दुपट्टा का फंदा बनाकर कमरे में लटके हुक से लटककर फांसी लगा ली। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता सीताशरण ने कुठौंदा बुजुर्ग निवासी अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुठौंदा बुजुर्ग निवासी अंकित फोन पर बेटी से बात करता था और उसे परेशान करता था। बेटी को परेशान करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के चलते बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।






