अभिनेता KRK को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवादित ट्वीट का पूरा मामला

(Bne)

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता और फिल्म क्रिटिक एक्टर कमाल आर खान को मुंबई की मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाही केआरके के एक विवादित ट्वीट के कारण की गई है। मालाड पुलिस ने एक्टर को एयरपोर्ट से डिटेन किया है और पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया। हमेशा विवादों में रहने वाले केआरके के खिलाफ मालाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद ये कार्रवाही की गई है।

क्यों गिरफ्तार हुए KRK?

अपने ट्वीट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले कमाल आर खान को इस बार अपना ही एक ट्वीट भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक केआरके के खिलाफ गिरफ़्तारी की ये कार्रवाही उनके एक विवादित ट्वीट की वजह से की गई है। केआरके को एयरपोर्ट से डिटेन किया गया है। साल 2020 में दर्ज हुए एक केस को लेकर कमाल आर खान को मालाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया है। केआरके पर सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट करने का आरोप है।
केआरके के खिलाफ ये शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने दर्ज कराई थी। आज केआरके को बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Comment