दुनिया के सबसे अमीर लिस्ट में अडानी का है तीसरा स्थान किया कायम,,,,

जेफ बेजोस को पछाड़कर आगे निकले अडानी,,,

(Bne)

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर अडानी ने अपना नाम कायम कर लिया है। जी हां भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की कमाई का जलवा लगातार बरकरार है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में शामिल होने के साथ ही अडानी ने एमेजॉन के जेफ बेजोस को भी मात दे दी है।फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक अब अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में आए उछाल का असर उनकी नेटवर्थ पर हुआ है। बात यदि अडानी की नेटवर्थ की करें तो उनकी कुल नेटवर्थ बढ़कर 148.8 अरब डॉलर हो गई थी। इतनी संपत्ति के साथ टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में अडानी एक बार फिर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। तो वही जेफ बेजोस की कुल नेटवर्थ कम होकर 136.7 अरब डॉलर रह गई है। जिसके बाद जेफ बेजोस दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। अब इस नेटवर्थ के मुताबिक दोनों की नेटवर्थ में कुल 12.1 अरब डॉलर का फासला आ गया है। जारी हुई इस लिस्ट में गौतम अडानी से ऊपर सिर्फ टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं। इससे पहले अडानी ने फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ते हुए पहली बार लिस्ट में तीसरे पायदान पर एंट्री मारी थी।

Leave a Comment