रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today। जालौन क्षेत्र में ओवरलोड गिट्टी लेकर जा रहे डंपर को खनन अधिकारी ने पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया।
खनन अधिकारी कुलदीप कुमार राम व उनकी टीम ने गुरूवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक डंपर ओवरलोड गिट्टी लादकर उरई की ओर से बंगरा की ओर जा रहा था। टीम ने ओवरलोड डंपर को रूकवाकर जब चालक से गिट्टी के परिवहन से संबंधित कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका। जिसके बाद टीम ने ओवरलोड डंपर को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खनन अधिकारी ने बताया कि ओवरलोड डंपर पकड़ा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाा रही है।
व्यक्ति को मंहगा पड़ा पत्नी से मारपीट करना, पुलिस में शिकायत के बाद हुई कार्यवाही
जालौन। पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी रूबीना ने पुलिस को बताया कि उसका पति सलमान आए दिन घर में विवाद करता है। आए दिन घर में होने वाले झगड़ों का असर बच्चों पर भी पड़ रहा है। आरोप लगाया कि गुरूवार की सुबह वह घर के काम कर रही थी। तभी वहां पति आए और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।





