रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में ओवरलोडिंग व वैध प्रपत्र न दिखाने पर एसडीएम ने मौरंग लेकर जा रहे डंपर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे कोतवाली में खड़ा कराया। साथ ही खनिज विभाग को भी सूचना दी गई है।
एसडीएम विनय कुमार मौर्य शनिवार की देर रात पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के पास चैकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान मौरंग लादकर आ रहे डंपर को रोककर जब उन्होंने चालक से प्रपत्र मांगे तो वह प्रपत्र नहीं दिखा सका। जिसके चलते ओवरलोडिंग के साथ ही वैध प्रपत्र न होने पर एसडीएम ने डंपर को पकड़कर कोतवाली में खड़ा करा दिया। इसकी सूचना एआरटीओ व खनिज विभाग को भी दी गई है।






