रिपोर्ट बबलू सेंगर

लखनऊ की सबसे पुरानी और सर्वाधिक परिणाम देने वाली सिविल सर्विसेज की कोचिंग
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के एडीओ पंचायत ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खनुआं में निरीक्षण किया जहां उन्होंने पंचायत भवन में फॉर्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों को देखा। निरीक्षण के दौरान बंद पड़े आरआरसी सेंटर को शुरू कराने के निर्देश दिए।
एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार ने ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम ग्राम पंचायत खनुआ पहुंचे। जहां वह सबसे पहले ग्राम पंचायत सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों को देखा। उन्होंने किसानों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने की अपील की। इस दौरान कर्मचारियों के आई गॉट कर्मयोगी योजना में रजिस्ट्रेशन कराए गए। एडीओ ने बताया कि आई गॉट कर्मयोगी एक डिजिटल ऑनलाइन शिक्षण मंच है, जो मिशन कर्मयोगी के तहत सिविल सेवकों की क्षमता निर्माण और कौशल विकास के लिए बनाया गया है। यह कहीं भी, कभी भी सीखने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा द्वितीय किस्त के लिए शौचालयों का सर्वे किया गया जिसमें छह शौचालय पूर्ण पाए गए। शेष शौचालयों को एक सप्ताह में पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद एडीओ आरआरसी सेंटर पहुंचे। जहां सेंटर बंद मिला। पूछने पर बताया गया कि आरआरसी सेंटर तक पहुंचने वाले रास्ते में पुलिया टूटी है। जिससे वाहन नहीं निकल पाते हैं। एडीओ ने टूटी हुई पुलिया की मरम्मत कराने और आरआरसी सेंटर शुरू करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।






