अधिवक्ता ने दादाजी की प्रथम पुण्यतिथि पर वितरित किये कम्बल

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में अधिवक्ता विवेक कुमार सोनी ने अपने दादाजी रामनारायण कौशल की पहली पुण्यतिथि पर परिजनों ने निर्धन व जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया।
अधिवक्ता विवेक कुमार सोनी के दादाजी रामनारायण कौशल का निधन एक वर्ष पूर्व हो गया था। सोमवार को उनकी पहली पुण्यतिथि पर परिवार के लोगों ने करीब एक दर्जन जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया। साथ ही उनके बीच भोजन का भी वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिले नजर आए। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह निरंजन, गौरव सोनी, एडवोकेट अंकुर राजावत, केके चतुर्वेदी, राममोहन परिहार, पीयूष गुप्ता, अमित मिश्रा, युवराज, कौशल, सत्यम कुशवाहा, दीपक विश्वकर्मा, रंजीत सोनी आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड में लागू हुआ UCC, सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सम्बोधन में कही यह बात,,देखिये पूरी खबर

Like & subscribe & share

Leave a Comment