जालौन में अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, यह है मामला , की ये मांग

Jalaun news today । जालौन नगर में अधिवक्ताओं ने बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट व नवीन बार एसोसिएशन तहसील के अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम की उपस्थिति में एसडीएम को सौंपा है। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से कासगंज में हुई महिला वकील की हत्या के दोषियों की 48 घंटे में गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने व एक करोड़ की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
प्रदेश के जनपद कासगंज में बीती चार सितंबर को महिला अधिवक्ता मोहनी तोमर की नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी अभी तक पुलिस हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला अधिवक्ता की हत्या व आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। नाराज अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित डीएम की उपस्थिति में एसडीएम हेमंत पटेल को सौंपकर हत्या के आरोपियों की 48 घंटे में गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को स्वीकृति कर लागू करने की भी मांग की। बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार लिटोरिया व नवीन बार एसोसिएशन तहसील के अध्यक्ष उदयभान सिंह सेंगर के नेतृत्व में अधिवक्ता ओंकार दीक्षित, उमेश दीक्षित, मनोज गुप्ता, नौशाद खान, अमित श्रीवास्तव, नौशाद खान, श्याम बाबू, विजयकृष्ण सक्सेना, मुलायम सिंह यादव, हर्षित राय, जंगबहादुर सिंह सेंगर, राघवेंद्र मोहन चतुर्वेदी, प्रमोद चतुर्वेदी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, विद्याभास्कर, लोकेंद्र सिंह, बुद्धसिंह प्रदीप, हिमांक, रमेशचंद्र आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment