UP कैबिनेट से मंजूरी के बाद अब राज्य कर्मचारियों के ट्रांसफर शुरू हो जाएंगे,,तवादला नीति जारी

15 जून तक होंगे तबादले, पिछले साल के ही नियम रहेगे लागू

UP News Today । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की आज महत्वपूर्ण केबिनेट बैठक हुई। लोकभवन में आयोजित हुई इस केबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों के साथ तवादला नीति पर भी मुहर लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसे कर्मचारी जो जिले में 3 साल, मंडल में 7 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उन्हें ट्रांसफर की कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। समूह क और ख के 20% अधिकारियों का तबादला हो सकता है। समूह ग और घ के 10% कर्मचारियों के ट्रांसफर विभाग अध्यक्ष करेंगे। इससे ज्यादा संख्या में ट्रांसफर के लिए मंत्री की अनुमति अनिवार्य होगी। ट्रांसफर में पिक एंड चूज की व्यवस्था खत्म
ट्रांसफर की नीति में पिछले साल की तरह ही पिक एंड चूज यानी अपनी पसंद की जगह ट्रांसफर की व्यवस्था खत्म की गई है। पहले उन कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जाएगा, जो लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात हैं।

जारी प्रेसनोट

Leave a Comment