स्थायी पुलिस महानिदेशक बनने के बाद डीजीपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मीडिया से कही यह बात

आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़

UP DGP Press Conference । उत्तर प्रदेश के पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक बनने के बाद आज डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर से अपनी प्राथमिकता मीडिया के सामने बताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, उनकी और शासन की प्राथमिकताओं के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार काम कर रही है। जिसमें अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस, महिलाओं, व्यापारियों और नागरिकों की सुरक्षा, साइबर अपराधियों के प्रति कठोर कार्रवाई, कानून व्यवस्था लगातार अक्षुण रहे, उस पर लगातार चलने वाली कार्रवाई, मेले पर्व और त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से बनाए जाएं, उसकी व्यवस्थाएं, जो दुर्घटनाएं होती हैं, उन पर प्रभावी कार्रवाई हो, जिससे अनावश्यक जनहानि से बचा जा सके, इसे लेकर कार्रवाई। ये सभी प्राथमिकताएं हैं जिनके तहत उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार कार्य करती रही है और आगे भी कार्य करती रहेगी.डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि अपराधी जिस भाषा में बात करता है, उत्तर प्रदेश पुलिस उसी भाषा में जवाब देती है और उसे लेकर पुलिस के हौसले भी बुलंद हैं। मुख्य बात है कि कानून के दायरे में रहते हुए अपराधियों के प्रति कार्रवाई हो और अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस हो, इस ओर पुलिस हमेशा से कार्रवाई करती रही है और करती भी रहेगी!!