ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद ऋषि सुनक को ससुर ने दी बधाई,, की ये कामना

बीते कल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक को उनके ससुर भारतीय उद्योगपति इंफोसिस संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति ने बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के सफलता की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक की ससुराल भारत मे है और देश के जाने माने उधोगपति व इंफोसिस के संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति उनके ससुर है।ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनके ससुर ने उन्हें बधाई दी है।

कही ये बात

मीडिया से बात करते हुए एन आर नारायणमूर्ति ने कहा कि ऋषि सुनक को हमे उस पर गर्व है। हमे विश्वास है कि वह यूनाइटेड किंगडम के लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देगा।

Leave a Comment