अमित अग्रवाल
Bandayu news today । उत्तर प्रदेश बदायूं जनपद से एक हैरान करने वाला मामला मीडिया के प्रकाश में आया है एक तेरहवीं में शामिल हुए बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पहुंचे और वेक्सीनेशन कराया बताया जा रहा है कि तेरहवीं में जो रायता परोसा गया था वह जिस भैंस के दूध से बना था उसकी कुत्ते के काटने के बाद मौत हो गयी थी इसी के बाद फैली दहशत के चलते लगभग 200 ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर वैक्सीनेशन कराया।ग्रामीणों के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को गांव में आयोजित एक तेरहवीं संस्कार में दावत दी गई थी. इसी दावत में रायता परोसा गया, जिसे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सेवन किया। बाद में जानकारी सामने आई कि जिस भैंस का दूध रायते में इस्तेमाल किया गया था, उसे कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जनपथ बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के पिपरौल गांव में हुआ हैं जहां पर ग्रामीणों के अनुसार, गांव में आयोजित एक तेरहवीं संस्कार में दावत दी गई थी. इसी दावत में जो रायता परोसा गया, जिसे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सेवन किया। बाद में जानकारी सामने आई कि जिस भैंस का दूध रायते में इस्तेमाल किया गया था, उसे कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था।
गांव में क्यों मची अफरा तफरी जानें ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा हैं कि जिस भैंस का दूध के साथ अन्य भैंसों के दूध में मिलाकर रायता तैयार किया गया था। 26 दिसंबर 2025 को उस भैंस की मौत हो गई, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में गंभीर बीमारी फैलने की आशंका को लेकर दहशत फैल गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और एहतियातन वैक्सीनेशन कराया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब ग्रामीणों को खबर मिली की जिस भैस का रायता खाया है वो तो मर गई. लोगों में अफरा तफरी बन गया लोग इसी डर के चलते शनिवार को करीब सवा बारह बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और एहतियातन वैक्सीनेशन कराया। वैक्सीन लगवाने वालों में जशोदा, धर्मपाल, कौशल कुमार, अनमोल, कमलेश, मोनिका, सर्वेश, संगीता समेत लगभग 200 लोग शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीणों को समझाया गया और आवश्यक वैक्सीनेशन किया गया, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।
तेरहवीं का खाया खाना फिर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे वेक्सीनेशन कराने,, यह है पूरा मामला,,देखिए पूरी खबर
Like & subscribe & share
Up news sirf sach






