महाशिवरात्रि के बाद जालौन क्षेत्र में हुए भंडारे,,भक्तों ने चखा प्रसाद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में शिवरात्रि के पर्व पर अखंड रामायण पाठ और हवन पूजन के बाद सोमवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद चखा।
नगर के प्रमुख शिव मंदिरों में शुमार नागेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के मौके पर शिव आराधना की गई। उरई मार्ग पैट्रोल पंप पर स्थित मंदिर में रात नौ बजे से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। पंडित अमित ने रूद्राभिषेक संपन्न कराया। इसके अलावा तहसील परिसर, जोशियाना में विष्णु अग्रवाल, चौधरयाना में अधिवक्ता उमेश दीक्षित के यहां हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद चखा। इस मौके पर पुजारी कमलेश महाराज,गोलू कश्यप, जय पचौरी, देवेंद्र प्रजापति, रामू भदौरिया, लवकुश आदि मौजूद रहे।