लड़के से सम्बंध बनाने के बाद नाबालिग लड़की की मौत,यह बताई जा रही बजह,

Bihar news today । एक बहुत हैरान करने वाली खबर
बिहार की राजधानी पटना से मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पटना में बॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई।

बताया जा रहा है कि लड़की जहानाबाद की रहने वाली थी। 10 दिन पहले ही उसकी मुलाकात मसौढ़ी के एक लड़के से हुई थी। लड़का भी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि लड़के ने अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर लड़की के साथ संबंध बनाए। सेक्स के दौरान लड़की को ब्लीडिंग होने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही लड़के और उसके दोस्त को हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की की जहानाबाद स्टेशन पर 10 दिन पहले मुलाकात हुई थी। लड़के ने शुक्रवार को लड़की को पटना बुलाया था। फिर करबिगहिया क्षेत्र में स्थित अपने दोस्त के घर ले गया। वहां पर लड़का और लड़की दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। तभी लड़की को बहुत तेज ब्लीडिंग (खून निकलना) होने लगी। इसे देखकर लड़का घबरा गया। वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। जब लड़की को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने कही यह बात

जक्कनपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि फर्द बयान आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment