रेलवे की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने जॉइन की कांग्रेस,, मीडिया से कही यह बड़ी बात

Vinesh fogat join congress । भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने अपनी राजनीतिक पारी आज से शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों खिलाड़ियों ने आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली । इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चक दे इंडिया चक दे हरियाणा हमें आप दोनों पर गर्व है तो वहीं कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद दिनेश फौगाट ने कहा कि बुरे वक्त में उनका भाजपा के अलावा सभी पार्टियों ने साथ दिया।
उल्लेखनीय है कि रेसलर भारत विनेश फौगाट और बजरंग पुनिया ने आज अपनी रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि अब वह अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाली है और यह कयास बिल्कुल सटीक साबित हुआ उन्होंने और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों हरियाणा विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतरेंगे।

मीडिया से कही यह बात

कांग्रेस पार्टी के सदस्यता लेने के बाद रेसलर विनेश फोगाट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी का बहुत धन्यवाद करती हैं और बुरे टाइम पर पता लगता है कि साथ में कौन है। उन्होंने कहा कि जब आंदोलन के दौरान हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था तब बीजेपी को छोड़कर देश की हर पार्टी हमारे साथ थी।

विनेश ने कहा कि मैं गर्व महसूस कर रही हूं कि मैं ऐसी पार्टी में हूं जहां महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय और बुरे बर्ताव के खिलाफ लोग खड़े होते हैं । विनेश ने कहा कि भाजपा ने हमें यह साबित करने की कोशिश की कि हम जले हुए कारतूस हैं मैं नेशनल खेली हूं। लोगों ने कहा कि मैं बिना ट्रायल दिए ओलंपिक जाना चाहती हूं लेकिन मैंने ट्रायल दिया जो मैंने फेस किया मैं चाहती हूं कि बाकी खिलाड़ियों को न झेलना पड़े।

Leave a Comment